फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट सुसाइड के मामले में प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ केस

Tue, 06 Dec 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लल‌‌ित यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के हजरतगंत स्थित कैथेड्रल स्कूल के छात्र की खुद को गोली मार लेने पर प्रिंसिपल व पीटी टीचर के खिलाफ रविवार को मड़ियांव पुलिस ने केस दर्ज किया। छात्र के दरोगा पिता ने फादर व पीटी टीचर को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दोनों ने ललित को सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने के साथ पीटा और स्कूल से नाम काटने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


इससे ललित को गहरा सदमा लगा और उसने गोली मार ली। गौरतलब है कि शनिवार को एक रिक्शा चालक की शिकायत पर ललित को स्कूल में सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत किया गया था। 

इंस्पेक्टर मड़ियांव नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला मौर्यनगर फैजुल्लागंज निवासी एसआई अमरनाथ यादव ने कैथेड्रल स्कूल के फादर मेल्विन सल्डनहा व पीटी टीचर जेम्स जॉन को अपने बेटे ललित की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी। 
विज्ञापन


इस पर दोनों के खिलाफ ललित को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। अमरनाथ का कहना है कि उनका बेटा ललित (17) कैथेड्रल स्कूल हजरतगंज में कक्षा 12 का नियमित छात्र था। प्रतिदिन समय से स्कूल जाता था। 

स्कूल में किया जाता था बेइज्जत

ललित यादव फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
जेम्स जॉन द्वारा बेवजह प्रताड़ित करने, मारने पीटने व स्कूल से नाम काटने की धमकी दिए जाने की शिकायत करता था। ललित रोजाना की तरह शनिवार सुबह स्कूल गया था। वहां फादर व पीटी टीचर ने बुरी तरह मारापीटा व प्रताड़ित कर बेइज्जत किया और स्कूल से निकालने की धमकी दी।  

अमरनाथ ने तहरीर में बताया कि पीटी टीचर ने शनिवार सुबह 7:58 बजे उन्हें कॉल करके कहा कि अपने बेटे को स्कूल से ले जाओ, जब तक नहीं आओगे तब तक बच्चे को नहीं छोड़ूंगा। इस पर अमरनाथ ने पत्नी शिवदेवी को फोन किया और स्कूल जाकर ललित को लाने को कहा। 

वह आननफानन में हजरतगंज स्थित कैथेड्रल स्कूल पहुंचीं। पता चला कि ललित को पीटी टीचर के साथ घर भेज दिया गया है। स्कूल में बच्चों से पता चला कि ललित को असेंबली छूटने के बाद फादर व पीटी टीचर ने बहुत पीटा। 

मानसिक प्रताड़ित किया गया और स्कूल से निकाल देने की धमकी देकर घर भेजा गया है। शिवदेवी घर लौटीं। इस बीच ललित ने सेफ के लॉकर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल कर खुद को गोली मार ली थी। 
विज्ञापन

प‌िता को स्कूल के गेट से लौटाया

डेमो
बेटे की मौत से दुखी एसआई अमरनाथ यादव अपने परिचितों के साथ रविवार सुबह फादर से बातचीत के इरादे से कैथेड्रल स्कूल पहुंचे। गार्ड ने गेट पर रोका। 

इसके साथ पुलिस को कॉल कर दी गई। हजरतगंज पुलिस की मध्यस्थता पर स्कूल प्रबंधन ने छुट्टी की बात कहते हुए अमरनाथ को सोमवार को बातचीत के लिए आने को कहा। स्कूल से बैरंग लौटे अमरनाथ ने मड़ियांव थाने जाकर तहरीर दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें