फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा को पीटने के मामले में सहायक अध्यापक पर केस

Sat, 07 Dec 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे कुशमहुरा प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पर छात्रा की पिटाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना बीते सोमवार की है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के गांव हनुमंत सिंह का पुरवा मजरे ज्योना गांव निवासी शीतला प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री अनिष्का प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में कक्षा पांच की छात्रा है। बीते सोमवार को उसे विद्यालय के सहायक अध्यापक दिलीप सिंह ने किसी विषय का ज्ञात न होने पर डंडे से जमकर पीटा। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि सहायक अध्यापक दिलीप सिंह पर तहरीर के आधार पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। बीईओ राम मिलन यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें