लखनऊ। एकेटीयू ने सत्र 2021-22 के विषम व सम सेमेस्टर की अतिरिक्त कैरीओवर परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया है। विवि प्रशासन ने परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी जो 28 सितंबर तक चलेगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने संबद्ध कॉलेजों को जारी किए गए पत्र में कहा है कि उपरोक्त परीक्षा के लिए केवल वही छात्र पात्र होंगे जिनके अंतिम वर्ष के विषम व सम सेमेस्टर परीक्षाओं का परीक्षाफल घोषित किया जा चुका हो। विद्यार्थी प्रत्येक सेमेस्टर की परीक्षा कम से कम एक बार दे चुका हो व पूर्व के किसी भी वर्ष का परीक्षाफल पीसीपी है। उन्होंने बताया है कि विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पहले चरण के रजिस्ट्रेशन 25 तक
लखनऊ। एकेटीयू में नए सत्र 2022-23 में विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 25 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। पहले 20 सितंबर की तिथि तय की गई थी जिसे बढ़ा दिया गया है। (माई सिटी रिपोर्टर)