फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कारपेंटर की गई जान

Wed, 06 May 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कारपेंटर रामलखन (40) की माैत हो गई। वह सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले थे। वर्तमान में मड़ियांव थाने के पीछे बेरी होटल के पास किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन

भाई अंकित ने बताया कि रामलखन सैरपुर स्थित मुबारकपुर चौराहे के पास आराध्या सिटी में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। मंगलवार दोपहर तीन बजे छत की पहली मंजिल पर काम करते समय उनका हाथ मकान के बगल से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। वह गंभीर रूप से झुलस गए। लोग उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाने लगे तभी उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें