फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में डिलीवरी के दौरान लापरवाही, टूटा नवजात का पैर

Sat, 02 Mar 2019 12:53 PM IST
ishwar ashish हिमांशु अवस्थी,अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
प्रसव के दौरान टूटा नवजात का पैर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान पेट से निकालते वक्त बच्चे के पैर की हड्डी टूट गई जब तीमारदारों ने इस बारे में पूछा तो उन्हें फटकार लगाकर शांत करा दिया। अफसरों का कहना है कि बच्चा उल्टा था, ऐसे में उसे खींचते वक्त पैर की हड्डी टूटी थी।
विज्ञापन


फिलहाल बच्चा स्वस्थ है और रविवार को उसे प्लास्टर लगाया जाएगा। गर्भवती होने के बाद से बाराबंकी के कुलदीप मिश्रा की पत्नी वंदना मिश्रा (25) का लोहिया अस्पताल से इलाज चल रहा था। 24 फरवरी की रात प्रसव पीड़ा पर उसे रात के दो बजे लोहिया में भर्ती कराकर ओटी ले जाया गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन में कोई चूक नहीं

नवजात का टूटा पैर - फोटो : amar ujala
डॉक्टरों ने जांच के बाद ऑपरेशन करने का फैसला लिया। सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान बच्चे को खींचते वक्त उसके दाहिने पैर के घुटने से ऊपर की हड्डी टूट गई। शक होने पर डॉक्टरों ने तुरंत एक्स-रे कराया, जिसमें हड्डी टूटी दिखाई पड़ी। इसके बाद बच्चे के पैर में पट्टी बांधकर वार्ड नंबर 6 के बेड नंबर 1 पर शिफ्ट करा दिया।

सीएमएस डॉ. सरिता सक्सेना का कहना  है कि   पेट में बच्चा उल्टा था। ऐसे में निकालते वक्त उसका पैर मुड़ गया, जिससे फैक्चर हो गया। ऑपरेशन में किसी तरह की कोई चूक नहीं हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें