फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डफरिन स्टाफ ने कर दी लापरवाही की हद पार

Wed, 26 Nov 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) में मंगलवार सुबह गर्भवती को ओपीडी में प्रसव हो गया। प्रसव पीड़ा के कारण इमरजेंसी पहुंची महिला को नर्स ने बिना जांच के ओपीडी जाने की सलाह दे दी।
विज्ञापन


जब उसे दर्द के बारे में बताया गया तो नर्स ने कहा कि डॉक्टर कहेंगे तभी इमरजेंसी में भर्ती किया जाएगा। इसके बाद ओपीडी में बैठी डॉक्टर का इंतजार कर रही गर्भवती को वहीं प्रसव हो गया।

खदरा निवासी नसरीन प्रसव पीड़ा के कारण सुबह सात बजे डफरिन अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची थी। उसने वहां पहुंचकर नर्स को प्रसव पीड़ा की जानकारी दी लेकिन ड्यूटी खत्म होने का समय होने के कारण नर्स ने ओपीडी जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


नसरीन ने एक बार फिर नर्स से दर्द के बारे में बताया लेकिन उसने कुछ सुना नहीं। इसके बाद नसरीन अपने परिवारीजनों के साथ ओपीडी चली गई।
विज्ञापन

भटकती रही दर्द से बेहाल महिला

लगभग एक घंटे तक बैठे रहने के बाद भी जब ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं पहुंची तो नसरीन फिर इमरजेंसी गई। लेकिन उसे दोबारा वहां से लौटा दिया गया। इस पर वो दर्द से बेहाल ओपीडी में जाकर बैठ गई।

जब दर्द ज्यादा बढ़ा तो वो वहीं जमीन पर लेट गई। इसके बाद उसे वहीं प्रसव हो गया। इसके बाद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान वहां पहुंचे और उन्होंने नवजात की जांच की।

वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके पाठक ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ये दिक्कत क्यों हुई इसकी जांच सीएमएस डॉ. रेखा गौड़ कर रही हैं। अगर नर्स की गलती इस मामले में है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें