लखनऊ। नगर निगम ने बुधवार को आलमनगर में 5.42 करोड़ रुपये कीमत की सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। यह जमीन राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, जिस पर अस्थायी कार वाशिंग सेंटर बना दिया गया था।
अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील सदर के ग्राम आलमनगर के गाटा संख्या 36/1 और 36/3 की जमीन का अवैध कब्जे खाली कराया गया। अभियान सहायक नगर आयुक्त और संपत्ति प्रभारी रिपुदमन सिंह, तहसीलदार अरविंद पांडेय, नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार और राजेंद्र कुमार टीम ने चलाया। राजस्व निरीक्षक प्रदीप गिरी, लेखपाल अंकिता गुप्ता, पंकज कुमार, रमेश राम, विनय पाल, अरविंद कुमार गौतम, प्रवर्तन दल, जोन-2 की अभियंत्रण टीम और तालकटोरा थाने की पुलिस, आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता आशीष जैन भी टीम के साथ रहे।