हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार व मौके में जांच करती पुलिस।
सरोजनी नगर। इलाके में बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार पलट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।
उन्नाव के दुबियाना सफीपुर निवासी रामजी मिश्रा (48), बेटा हर्षित मिश्रा (21), गौरी, शुभी, कनक और मां सूराजवती के साथ कार से घर जा रहे थे। रविवार को किसान पथ पर गहरू गांव के अंडरपास के ऊपर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हे गई। इससे कार पलट गई। उसके अंदर सभी लोग फंस गए। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने बैंगनार के अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान सुराजवती (80) की मौत हो गई। थाने के अतिरिक्त प्रभारी सुरेश नारायन ने बताया कि घायलों को सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।