फलवरिया मोड़ के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पलटी कार व मौजूद लोग और पुलिस। हादसे में घायल दंपती
मोहनलालगंज। लखनऊ–प्रयागराज मार्ग पर फुलवरिया मोड़ के पास मंगलवार दोपहर कार में पीछे से टक्कर लगने से कार डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में कार में सवार दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए और गाड़ी के अंदर फंस गए। लोगों ने किसी तरह सभी को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश त्रिपाठी के मुताबिक सेेना में कार्यरत कर्नल सुबेक सिंह निवासी सिलेक्शन सेंटर ईस्ट प्रयागराज कार से पत्नी संदीप कौर, बेटा फतेह वीर और बेटी हरनाथ के साथ लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। फुलवरिया मोड़ के पास पीछे से उनकी कार में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर से सुबेक सिंह की कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई।
हादसा देेख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह चारों घायलों को कार के अंदर से निकाला। मोहनलालगंज पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ राहगीरों का कहना है कि कार में ट्रक की टक्कर हुई थी। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।