फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से कार पलटी, महिला की मौत

विज्ञापन
वाहन की टक्कर से कार पलटी, महिला की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के गंगागंज पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात 11:30 बजे वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार बाराबंकी लोनी कटरा छंदरौली निवासी उर्मिला (52) की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा, जेठानी, देवरानी, भतीजा और गांव की एक किशोरी घायल हो गए। कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन


मृतका के देवर रामकिंकर ने बताया कि बुधवार रात उर्मिला, बेटे अभिषेक, भतीजे अखिल, देवरानी निर्मला और पड़ोस में रहने वाली किशोरी सुहानी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गोसाईंगंज के सिफतनगर गए थे। देर रात सभी लौट रहे थे। कार अभिषेक चला रहे थे। गंगागंज पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से निकाला और सीएचसी पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक, अखिल, निर्मला और सुहानी को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उर्मिला के परिवार में पति रामचंद्र मजदूरी करते हैं और तीन बेटे और बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें