फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार सवार पर चौकी इंचार्ज से हाथापाई का आरोप

Fri, 18 Sep 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर में कार सवार युवक पर चौकी इंचार्ज औरंगाबाद रविंद्र कुमार से हाथापाई करने का आरोप है। चौकी इंचार्ज ने आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


रविंद्र कुमार के मुताबिक 14 सितंबर की रात करीब 10:45 बजे चेकिंग के दौरान उन्होंने तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने कार दूसरी तरफ मोड़ दी। उन्होंने पीछा कर नेबुला रिजॉर्ट के सामने कार रुकवाई। आरोप है कि कार से शराब के नशे में तीन लोग निकले और पुलिस टीम से गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर दो आरोपी कार लेकर भाग निकले, जबकि एक ने उनसे हाथापाई की और कॉलर पकड़ा। पुलिस आरोपी को पकड़कर बिजनौर थाने ले गई। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी निशांत तिवारी गोमतीनगर वास्तुखंड का निवासी है। उसके भागे हुए साथी सिद्धार्थ मिश्रा और करन हैं। पुलिस की दो टीमें भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें