लखनऊ के शहीद पथ पर में सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार पलटने से युवक व युवती की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि डिवाइडर की रेलिंग कार में जा घुसी थीं।
विज्ञापन
2 of 5
कार की सीट में बिखरा खून
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के चार बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार कानपुर का तरफ से आते हुए शहीद पथ पर चढ़ी। गाड़ी जब इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम के सामने पहुंची तभी अचानक डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए सड़क की दूसरी तरफ आकर पलट गई।
विज्ञापन
3 of 5
दुर्घटना में घायल युवती का इलाज करते हुए
- फोटो : amar ujala
कुछ लोग जब उधर से गुजरे तो गाड़ी पलटी देख पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची डायल 100 की गाड़ी ने किसी तरह गाड़ी काटकर लोगों को बाहर निकाला। डिवाइडर की रेलिंग और सड़क पर लगे दिशादर्शक बोर्ड गाड़ी में जा घुसे थे, जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार बहुत ही तेज रही होगी और चालक को झपकी आने से ही ये हादसा हुआ।
4 of 5
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने जब चारों को बाहर निकाला तो गाड़ी में आगे ड्राइवर की सीट पर बैठे युवक और बगल ही बैठी युवती की जान जा चुकी थी जबकि पीछे बैठी एक युवती और युवक गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान हारिस और रीना के रूप में हुई है।