फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घने कोहरे में अनियंत्रित हुई कार गड्ढे में पलटी, डिलीवरी बॉय की मौत

Mon, 13 Jan 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आमिर। फाइल फोटो
विज्ञापन
बीकेटी। इटौंजा के महोना गांव में रविवार तड़के घने कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार चालक डिलीवरी बॉय अमानीगंज निवासी आमिल अंसारी (26) की मौत हो गई। जबकि साथी महिला कर्मी चोखे पुरवा केसर मऊ निवासी प्रियंका गौतम जख्मी हो गई।
विज्ञापन

आमिल आलमबाग डिपो स्थित ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन में काम करते थे। प्रियंका भी उसी कंपनी में थीं। रविवार तड़के दोनों कार से काम पर जा रहे थे। कार आमिल चला रहे थे और रफ्तार काफी तेज थी। तड़के पांच बजे महोना गांव में एमएस ढाबे के सामने घने कोहरे के कारण आमिल कुछ देख न सके और कार से नियंत्रण खो गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई।
पुलिस ने दोनों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला और राम सागर मिश्रा हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने आमिल को मृत घोषित कर दिया। प्रियंका का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव के मुताबिक आमिल पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में मां रहीमुउन्नीस और पिता मोहम्मद हाशिम हैं। पिता जरदोजी कारीगर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें