लखनऊ। पीजीआई के सभाखेड़ा मोड़ के पास मंगलवार देर रात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। कार बेकाबू होकर पंक्चर बनाने वाली दुकान में घुस गई। दुकान में सो रहे दुकानदार तख्त समेत नाले में जा गिरा।
बिहार वैशाली निवासी बिहारी लाल ने बताया कि सभाखेड़ा मोड़ के पास रात करीब 12 बजे दुकान में तख्त पर लेटे थे। तभी कार ने बाइक सवार एकतानगर निवासी शक्ति सिंह को टक्कर मारी और बेकाबू हो दुकान में जा घुसी। इससे वे तख्त समेत नाले में जा गिरे। लोगों ने बाइक सवार व दुकानदार को उठाया। बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुकानदार को मामूली चोटें आई हैं। कार में ओमेक्स सिटी निवासी आशुतोष कुमार, पत्नी, मां व दो बच्चे के साथ फतेहपुर से लखनऊ आ रहे थे। बाइक सवार शक्ति सिंह हरदोई के एक निजी स्कूल में फिजिकल शिक्षक हैं। वे, दोस्त को चारबाग छोड़कर घर जा रहे थे। इंस्पेक्टर पीजीआई रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।