फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाकुंभ जा रही कार बस से भिड़ी, चार जख्मी

Sun, 09 Feb 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जगतपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ से महाकुंभ जा रही कार शनिवार सुबह जगतपुर थाना क्षेत्र के जिंगना के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। प्रयागराज की ओर से आ रही बस में बैठे यात्री बच गए। बस में 33 यात्री सवार थे। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भाग गया। कार सवाल घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जगतपुर थाना क्षेत्र के बाईपास जिंगना के सामने शनिवार सुबह करीब सात बजे रोडवेज बस व कार की टक्कर हो गई। बस महाकुंभ के श्रद्धालुओं को प्रयागराज से लेकर लखनऊ जा रही थी, जबकि कार सवार लखनऊ के लोग महाकुंभ जा रहे थे। हादसे में लखनऊ के अलीगंज निवासी उत्कर्ष वाजपेई, लीला बाजपेई, रामकिशोर, ललिता तिवारी घायल हो गए।

जगतपुर एसओ अजय राय ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया। घायल रामकिशोर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। सीएचसी अधीक्षक जगतपुर डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि घायलों का इलाज कर तीन लोगों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन



कार बैरिकेडिंग से भिड़ी, चार लोग घायल
ऊंचाहार। लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार निवासी शिवकुमार शुक्ला (52) अपने परिवार के साथ प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने गए थे। शनिवार को लखनऊ वापस होते समय ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जसौली गांव के पास बने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के बाईपास पर कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकराकर पलट गई।

हादसे में अन्नपूर्णा शुक्ला (50) व राज कुमार शुक्ला (45) घायल हो गए। शिवकुमार के साथ ही भतीजे अनुज शुक्ला को भी मामूली चोटें आईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि घायलों का इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें