फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: क्वार्टर फाइनल मैच में पंडरी व गौरीगंज की टीमें जीतीं

Sun, 09 Feb 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में नवोदय विद्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन चार टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच हुआ, जिसमें पंडरी और एआरटीओ गौरीगंज टीम विजेता रही।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच जोगिंदर महमदपुर और पंडरी टीम के बीच हुआ। जोगिंदर महमदपुर टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंडरी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 110 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोगिंदर महमदपुर की टीम 65 रनों पर ही सिमट गई।


वहीं, दूसरा मैच क्वार्टर फाइनल मैच एआरटीओ गौरीगंज टीम और माधवपुर टीम के बीच हुआ। माधवपुर टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए माधवपुर टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 70 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआरटीओ गौरीगंज टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए आठ ओवर में ही मैच जीत लिया। इस दौरान राजेश पांडेय, डब्बू सिंह, राजीव शुक्ला, बब्लू, जसवंत, संदीप, अशोक कुमार, सोनू दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें