फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, आठ घायल

Mon, 24 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बुजुर्ग को बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार सात लोग घायल हो गए। सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे थे। कार की चपेट में आने से बुजुर्ग भी घायल हुआ।
विज्ञापन


लखनऊ के आशियाना निवासी देवी प्रसाद शर्मा (62) अपने बेटे पुत्र अभिषेक शर्मा (24) के अलावा निलमथा निवासी अखिलेश कुमार उपाध्याय (52), इंदिरा नगर निवासी सर्वजीत तिवारी (61), गोरखपुर निवासी हरिद्वार मिश्रा (64), महराजगंज जिले के बृजमनगंज निवासी शिवशंकर शुक्ला (63), आशियाना निवासी यशवंत सिंह (66) प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे। सुबह स्नान करने के बाद कार से घर लौट जा रहे थे।

बछरावां क्षेत्र के टोल प्लाजा के निकट चुरुवा निवासी रामखेलावन (71) सड़क पार कर रहे थे। बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। चपेट में आकर रामखेलावन के अलावा कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां रामखेलावन की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि हरिद्वार मिश्रा, शिवशंकर शुक्ला और सर्वजीत तिवारी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया। कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें