फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीसीएम की टक्कर से कार खाईं में गिरी, बाइक सवार गंभीर

Mon, 12 Jan 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खाई में गिरी कार।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बाबूरिया खेड़ा अंडरपास के पास रविवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम की पीछे से जोरदार टक्कर लगने से कार आगे चल रही बाइक को चपेट में लेते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में करीमाबाद गांव निवासी बाइक सवार अयान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, रविवार की शाम करीब 6:30 बजे बाबूरिया खेड़ा अंडरपास के आगे सर्विस रोड पर कंटेनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी और सामने से आ रही बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चार पहिया में सवार दौली खेड़ा गांव निवासी संदीप यादव, करन राजपूत और प्रदीप यादव मामूली रूप से घायल हुए हैं। बाइक सवार अयान को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें