फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक न करने देने पर भिडे़, कार सवार चालक ने बाइक सवार का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज के कदमरसूल के पास मंगलवार शाम ओवरटेक न करने देने पर बाइक सवार और कार सवार में भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार सवार ने बाइक सवार युवक का सिर फोड़ दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हसनगंज थाना प्रभारी के मुताबिक, भांडू टोला निवासी हनी सोनकर और अनुज बाइक से किसी काम से निकले थे।
विज्ञापन

इस दौरान कदमरसूल के पास ओवरटेक न करने देने पर कार सवार दानिश से उसका विवाद हो गया। दानिश के साथ उसके दो अन्य साथी भी कार में बैठे थे। इस दौरान हनी और उसके भाई ने विरोध किया तो कार से सरिया और रॉड निकालकर दानिश और उसके साथियों ने बाइक सवारों का सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर दानिश के कुछ और लोग आ गए। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक कार सवार भाग गए। घायल हनी और उसके भाई अनुज को अस्पताल ले जाया गया। जहां हनी की हालत नाजुक बताई जा रही है। हनी का हमले में सिर फट गया। प्रभारी के मुताबिक, हनी के भाई अनुज की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें