फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शे से टकराई कार, चालक व दो सवारियां घायल

Fri, 28 Feb 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घायल अशफाक।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार ई रिक्शे से टकरा गई। घटना में ई रिक्शा चालक चौक की हमाम वाली गली निवासी मो. अशफाक के अलावा दो सवारियां घायल हो गईं। अशफाक के दोनों हाथ टूट गए। पीड़ित के भाई ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


अशफाक शाम करीब चार बजे दो सवारियों को लेकर हुसैनाबाद जा रहे थे। ठाकुरगंज में यूनिटी कॉलेज के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ई रिक्शे से जा टकराई। ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और अशफाक व दोनों सवारियां जख्मी हो गईं। खुद को फंसता देखकर आरोपी कार चालक ने अशफाक के इलाज का खर्च देने की बात कही, पर मौका मिलते ही भाग निकला। चालक के भाई अशरफ ने बताया कि अशफाक को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों सवारियां निजी अस्पताल चली गईं। अशरफ ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर श्रीकांत के मुताबिक घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें