फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार सवार बदमाशों ने युवक से चाकू के बल पर की लूटपाट

Wed, 03 Jun 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी। इलाके में रविवार रात निजी कंपनी के कर्मचारी मूलचंद यादव से लूट हो गई। कार सवार दो बदमाशों ने चाकू के बल पर उनका मोबाइल फोन, लगभग 200 रुपये और बाइक की चाबी लूट ली। पुलिस ने लूट की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलिहाबाद के दरियापुर गांव निवासी मूलचंद नादरगंज स्थित निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। वह रात करीब 8:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। खानपुर मऊ गांव के पास बदमाशों ने उनकी बाइक रोकी। बदमाशों ने उनकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और लूटपाट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने परिजनों को जानकारी दी और काकोरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें