लखनऊ। राजधानी में शनिवार को दोपहर तक गर्मी का असर तेज रहा। सुबह से निकली चटक धूप के बीच दोपहर तक तापमान तेजी से बढ़ा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लिया। बादलों की आवाजाही के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं। पुराने लखनऊ, निरालानगर, अलीगंज और शहर के बाहरी हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि, बारिश बहुत कम रही, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को लखनऊ में लू चलने की परिस्थितियां बन सकती हैं। अगले पांच दिनों तक राजधानी में तीखी गर्मी और लू का असर बने रहने की संभावना है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।
मौसम के रंग... धूप, आंधी और बारिश।