फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 100 करोड़ से छावनी का कायाकल्प, 30 को 14 विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की छावनी को मॉडल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके कायाकल्प के लिए 100 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास 30 अगस्त को होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। रक्षा संपदा निदेशालय की प्रधान निदेशक भावना सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ योजनाएं ऐसी हैं जिनका लाभ छावनी ही नहीं पूरा लखनऊ उठा सकेगा। इनमें अभ्युदय कोचिंग सेंटर, दिव्यांगों के लिए विशेष विद्यालय, सिटी पाॅलीक्लीनिक और पिपराघाट स्थित श्मशान घाट के आधुनिकीकरण से जुड़े काम शामिल हैं। इन योजनाओं के लिए 30 करोड़ रुपये सीएसआर कोष से प्राप्त हुए हैं। एचएएल, बीएचईएल और सेना से 10-10 करोड़ रुपये मिले हैं। रक्षा मंत्रालय ने 70 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। राज्य सरकार की दो योजनाएं भी इसमें शामिल हैं।
छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक राठौर ने इन योजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि छावनी में सुल्तानपुर रोड पर 18.95 करोड़ रुपये की लागत से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली बनेगी। यह देश की पहली ऐसी प्रणाली होगी जिसमें आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञ मदद करेंगे। दिलकुशा में मल्टी यूटिलिटी स्पोट् र्स काॅम्प्लेक्स में स्वीमिंग पूल, लाॅन टेनिस, बाॅक्सिंग सहित कई खेल गतिविधियां होंगी। इस दौरान लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजू भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-

पानी संकट से मिलेगी निजात
राठौर ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क स्पेशल स्कूल संचालित किए जाएंगे। आर्मी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) भी इसमें सहयोग करेगी। एकता बाजार में संचालित सिटी पाॅलीक्लीनिक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मदद से सात विशेषज्ञ डाॅक्टर बैठेंगे। यहां दवाइयों के साथ सभी जांचें निशुल्क होंगी। ऐसे ही सभी वर्ग के लोगों के लिए अभ्युदय कोचिंग सेंटर खोली जाएगी जहां आईएएस, नीट आदि की मुफ्त शिक्षा मिलेगी। छावनी बोर्ड के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा ने बताया कि एकता बाजार माध्यमिक विद्यालय और रेनबो माॅडल स्कूल के कायाकल्प के साथ ही उसमें कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

-

यह हैं प्रमुख योजनाएं (लागत रुपये में)
- 9.85 करोड़ से दिलकुशा में मल्टी यूटिलिटी स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स
- 9.03 करोड़ से पिपराघाट श्मशान घाट का आधुनिकीकरण
- 3.67 करोड़ से गोमती कम्युनिटी सेंटर के पास भूमिगत जलाशय
- 10.31 करोड़ से छावनी में पेयजल की पुरानी पाइपलाइनों को बदलना
- 9.93 करोड़ से आठ ट्यूबवेलों का निर्माण
- 4.69 करोड़ से सदर बाजार में ओवरहेड वाटर टैंकों का निर्माण
- 2.59 करोड़ से दिव्यांग बच्चों के लिए दिलकुशा में स्कूल निर्माण
- 2.99 करोड़ से एकता बाजार स्कूल में कक्षाओं व शाैचालय का निर्माण
- 3.02 करोड़ से रेनबो माॅडल स्कूल में कक्षाओं व शाैचालय का निर्माण
- 10.64 करोड़ से सदर बाजार में 100 कारों की क्षमता वाली रोबोटिक कार पार्किंग
- 18.95 करोड़ से सुल्तानपुर रोड पर कचरा निस्तारण प्लांट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें