फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 36,628 डाउनलोड के साथ शोधार्थी सबसे आगे

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर लाइब्रेरी की रिमोट एक्सेस सुविधा माईलॉफ्ट (माई लाइब्रेरी ऑन फिंगरप्रिंट्स) विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए डिजिटल अध्ययन का अहम माध्यम बन चुकी है। दिसंबर 2024 में शुरू हुई इस सुविधा के जरिये विश्वविद्यालय के सदस्य घर या कहीं से भी 24 घंटे ई-जर्नल, ई-बुक, शोध पत्रिकाओं और लीगल डाटाबेस का इस्तेमाल कर रहे हैं। लविवि प्रशासन ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को जारी करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक शोधार्थियों ने 36,628 डाउनलोड किए, जो कुल डाउनलोड का करीब 70 फीसदी है। टैगोर लाइब्रेरी की असिस्टेंट लाइब्रेरियन प्रिया तिवारी ने बताया कि स्नातक विद्यार्थियों ने 9,565, संकाय सदस्यों ने 8,839 और पीजी विद्यार्थियों ने 2,739 डाउनलोड किए। उन्होंने बताया कि मोबाइल से डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है। 2,505 यानी 63 फीसदी यूजर्स ने मोबाइल एप, जबकि 1,471 यानी 37 फीसदी ने वेब पोर्टल के जरिये पहुंच बनाई। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि माईलॉफ्ट विश्वविद्यालय के अनुसंधान तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को परिसर की भौतिक सीमाओं से बाहर भी विश्वस्तरीय अकादमिक संसाधनों की निर्बाध उपलब्धता मिल रही है। हर माह 25 से 30 तारीख के बीच ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र के दौरान छात्रों को ई-संसाधनों, डाटाबेस और संदर्भ सामग्री के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें