फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठंड में ई केवाईसी के लिए आधार अपडेशन बना मुसीबत

Thu, 30 Jan 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भिनगा डाकखाने में आधार बनवाने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पूर्ति विभाग राशन कार्डों की ई केवाईसी करवा रहा है। जिसके लिए आधार केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है। कड़ाके की ठंड में लोग सुबह से ही आधार केंद्रों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

राशन कार्ड की त्रुटियां दूर कराने के लिए पूर्ति विभाग राशन कार्डों की ई केवाईसी करवा रहा है। जिन लोगों के आधार अपडेट नहीं है, उन्हें ई केवाईसी करवाने में परेशानी हो रही है। राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने के लिए भी आधार मांगा जा रहा है। इसके लिए लोगों को आधार अपडेट कराने के लिए आधार केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
सुबह कड़ाके की ठंड में आधार केंद्र खुलने के पहले ही लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं। जबकि कई लोगों को तो टोकन बांटकर दो-तीन दिन बाद आने को कहा जाता है। भिनगा स्थित डाकघर में आधार अपडेट कराने के लिए आई बघौड़ा निवासी शफीकुन ने बताया कि तीन दिन पहले भी वो आई थी, तब उसे बुधवार को आने के लिए कहा गया था। इसी तरह से कोड़री निवासी रामराजी ने बताया कि राशन कार्ड में अपने पोते राहुल का नाम बढ़वाने के लिए उसका आधार बनवाने आई हूं। भीड़ ज्यादा होने से उसे दो दिन बाद आने को कहा गया है। इसी तरह करीब 50 लोग आधार बनवाने व अपडेट कराने आए थे। जिनमें से कुछ लोगों के तो आधार अपडेट हुए, लेकिन कुछ को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


राशन कार्ड की त्रुटियां दूर कराने, अपात्रों की छंटनी व पात्रों के राशन कार्ड बनाने के लिए ई केवाईसी कराई जा रही है। ऐसे में लोगों को आधार अपडेट कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

- दीपक वार्ष्णेय, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें