फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई रेलवे परीक्षा

Mon, 28 Oct 2013 02:21 AM IST
निशांत यादव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को लखनऊ में आयोजित दो अलग-अलग रेलवे भर्ती सेल की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में लगभग 25 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के दिल्ली भर्ती सेल की परीक्षा में जहां 33 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए, वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर भर्ती सेल की परीक्षा में 21 प्रतिशत अभ्यर्थी ही आए।

गोरखपुर भर्ती सेल की परीक्षा में इंटरनेट से प्रवेश पत्र लेकर आने के बावजूद दर्जनों अभ्यर्थियों को वापस कर दिया गया।

इसके विरोध में एक केंद्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा भी किया। इस परीक्षा में सबसे बड़ी लापरवाही तो यह हुई कि देश भर में दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर तीन बजे होने के बावजूद गोरखपुर भर्ती सेल ने परीक्षा केंद्र में दोपहर 2:30 बजे ही अभ्यर्थियों को बैठा दिया।
विज्ञापन


रेलवे भर्ती सेल देश भर में ग्रुप डी की भर्ती के लिए एक साथ परीक्षाएं कराता है। रविवार को लखनऊ में रेलवे भर्ती सेल गोरखपुर और दिल्ली की परीक्षाएं थीं।

दिल्ली सेल ने केवल एक पाली में सुबह 11 से 12:30 बजे तक 35 केंद्रों पर 34900 परीक्षार्थिओं को बुलावा पत्र भेजा था। इनमें से केवल 11213 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।

दूसरी ओर गोरखपुर भर्ती सेल ने 37 केंद्रों पर 68 हजार अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा था। सुुबह 11 से 12:30 की पाली और दोपहर 3 से 4:30 की पाली में करीब 14 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।

राजाजीपुरम स्थित स्वामी योगानंद बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर इंटरनेट से डाउनलोड कर प्रवेश पत्र लेकर पहुंचे गोरखपुर भर्ती सेल के दर्जनों आवेदकों को प्रवेश ही नहीं दिया गया।

बिहार के सासाराम से आए मनोज सिंह ने भी प्रवेश न दिये जाने की शिकायत सेल के अध्यक्ष सोमेश कुमार से की। सोमेश कुमार ने भी शिकायत पर कार्रवाई की जगह अभ्यर्थियों को वापस लौट जाने को कहा।

इस संबंध में जब सोमेश कुमार को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

पर्चा लीक होने से बचा
आरआरसी गोरखपुर के अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण रविवार को ग्रुप डी की लिखित परीक्षा का पर्चा लीक होने से बच गया।

देश भर के सभी रेलवे भर्ती सेल ने रविवार को जहां दूसरी पाली में एक साथ दोपहर तीन से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा का समय नियत किया था, वहीं रेलवे भर्ती गोरखपुर ने अपनी परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम चार बजे तक निर्धारित कर दी।

यदि परीक्षा तीन की जगह दोपहर 2:30 बजे शुरू होती तो पर्चा लीक हो सकता था। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी जगह आयोजित  रेलवे भर्ती सेल के प्रश्न पत्र एक साथ बनते हैं।

ट्रेनों में अभ्यर्थियों का कब्जा
रेलवे के साथ कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों ने रविवार को कई ट्रेनों की आरक्षित बोगियों पर कब्जा जमा लिया।

पहली पाली छूटने के बाद दोपहर दो बजे से चारबाग स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा होने लगी थी। रेलवे ने आठ अतिरिक्त अनारक्षित टिकट काउंटर खोले।

इस बीच चारबाग स्टेशन के सभी प्लेटफार्म अभ्यर्थियों से भर गए। इलाहाबाद जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस की महिला बोगी से पुरुष अभ्यर्थियों को उतारकर जीआरपी ने दूसरी बोगियों में भेजा।
विज्ञापन


इसके बावजूद अभ्यर्थियों ने पंजाब मेल सहित कई ट्रेनों की आरक्षित बोगियों में कब्जा जमा लिया। वॉशिंग पिट पर खड़ी गंगा गोमती एक्सप्रेस की बोगियों में अभ्यर्थियों ने पहले ही कब्जा जमा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें