फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सॉल्वर बैठाने वाला एक अभ्यर्थी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Fri, 05 Jun 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। टीजीटी परीक्षा के दौरान बुधवार को पकड़े गए चार सॉल्वरों के अलावा एक अभ्यर्थी को भी नाका पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में पता चला है कि सॉल्वरों ने परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली थी। पुलिस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि मोतीनगर के डीएवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान प्रयागराज के सरायमेरज, कटेहरी निवासी रंगबहादुर पकड़ा गया। वह प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र के उगारपुर बरास्ता कला निवासी अवधराज यादव की जगह परीक्षा दे रहा था। आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर परीक्षा में बैठने का प्रयास किया था। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान रंगबहादुर पकड़ा गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास से अभ्यर्थी अवधराज यादव को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में रुपये लेकर परीक्षा दिलाने की बात सामने आई। हुसैनगंज पुलिस ने बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज से जौनपुर के चौकी कला, बरनियांव, मीरगंज निवासी राजेश प्रताप सिंह को पकड़ा था। वह विजय प्रताप सिंह की जगह परीक्षा देने आया था। उसके पास से आधार कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य सामान मिला। पुलिस अब अभ्यर्थी विजय प्रताप सिंह की तलाश कर रही है।

इसके अलावा महानगर पुलिस ने आर्य कन्या पाठशाला से आजमगढ़ के शमशाबाद निवासी मंतेश सिंह को गिरफ्तार किया था। वह अमरजीत सिंह की जगह परीक्षा दे रहा था। अमीनाबाद पुलिस ने अंबेडकरनगर के बसखारी, हंसवर निवासी राम मनुज को विद्यांत हिंदू इंटर कॉलेज से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद मोबाइल फोन से मिले कई अहम सुराग
पांचों आरोपियों के पास से मिले मोबाइल फोन से गैंग के अन्य सदस्यों के नाम सामने आए हैं। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें