फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में आज बड़े फैसले

Mon, 30 Dec 2013 11:52 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस में मंगलवार को लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अहम बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री इसकी अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में जिलों से आए प्रत्याशियों के नामों के पैनल रखे जाएंगे।

हालांकि इस पर अंतिम निर्णय प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति करेगी। इस समिति के गठन पर भी बैठक में विचार हो सकता है।

कांग्रेस में जोनल प्रभारियों ने प्रत्येक लोकसभा सीट पर तीन-तीन नामों के पैनल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिए हैं। जिन सीटों पर विवाद था, वहां चार-चार नामों के पैनल भेजे गए हैं।
विज्ञापन


ऑब्जर्वरों ने भी अपनी रिपोर्ट पीसीसी को सौंप दी है। अब इन्हीं नामों के पैनल की चर्चा मंगलवार की बैठक में की जाएगी।

इस अवसर पर सह प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। प्रत्याशियों की क्षेत्र में क्या स्थिति है, इसकी समीक्षा भी की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग तरीके से फीडबैक लिया जा रहा है।

अभी तक प्रदेश में पीसीसी की चुनाव समिति का भी गठन नहीं हुआ है। यही समिति प्रत्याशियों के नामों पर अपनी सिफारिश देने के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट सौंपती है।
विज्ञापन


इस समिति में कौन-कौन शामिल होंगे, इसकी चर्चा भी इस बैठक में होने की उम्मीद है। वहीं, एक जनवरी को जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक होनी है।

इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व यूपी के सहप्रभारी जुबेर खान, राना गोस्वामी, प्रकाश जोशी व नसीब सिंह के अलावा विधानमंडल दल एवं विधान परिषद दल के नेता प्रदीप माथुर व नसीब पठान एवं आठों जोन के जोनल प्रभारी व को-ऑर्डिनेटर मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें