फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर संस्थान में कम समय में मिलेगा सटीक इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में मरीजों को अब पहले के मुकाबले कम समय में सटीक रेडियोथेरेपी का लाभ दिया जा सकेगा। इसके लिए संस्थान में इमेज गाइडेड रेडिएशन और सरफेस गाइडेड रेडिएशन थेरेपी की शुरुआत की गई है। इन तकनीक को अपनाने वाला यह प्रदेश का पहला और देश का पांचवां केंद्र है।
विज्ञापन

रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि इन दोनों तकनीकों की वजह से कम समय में सटीक रेडियोथेरेपी दी जा सकती है। यह स्तन, गर्भाशय, बोन टूयमर, प्रोस्टेट व ब्रेन ट्यूमर की सिंकाई में कारगर है। इसमें कम समय में किरणों के माध्यम से ट्यूमर पर सीधे हमला किया जा सकेगा। यूपी का पहला सरकारी संस्थान है, जिसमें इस नई तकनीक से कैंसर मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। मार्च में डॉ. शरद सिंह व डॉ. प्रमोद गुप्ता दुबई प्रशिक्षण लेने गए थे। ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शरद सिंह ने बताया कि संस्थान में नई तकनीक काफी किफायती है तथा मरीज को मास्क की जरूरत भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें