फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में जांच सेवाओं के लिए हुआ समझौता, मरीजों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान (केएसएसएससीआई) में मरीजों को पीईटी स्कैन और रेडियोलॉजिकल इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं जैसी जांच उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन संपन्न पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत पांच प्रमुख निदान केंद्रों को संस्थान से संबद्ध किया गया है, जिससे कैंसर रोगियों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती जांच सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. विजेंद्र कुमार और चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. वरुण विजय की उपस्थिति में यह समझौता हुआ। इसमें चरक डायग्नोस्टिक्स एवं चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, शान्या ग्लोबल स्कैनिंग एंड रिसर्च, ग्लोब मेडिकेयर डायग्नोस्टिक्स, सरकार मेडिकल डायग्नोस्टिक सेंटर और श्री राम मूर्ति स्मारक फंक्शनल इमेजिंग एंड मेडिकल सेंटर को संस्थान के साथ जोड़ा गया है। इससे मरीजों को जांच के लिए इंतजार नहीं करना होगा। नई व्यवस्था के तहत संबद्ध निदान केंद्रों पर उपलब्ध सभी जांचें अब आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्धारित दरों पर ही की जाएंगी। सबसे खास बात यह है कि ये सेवाएं कैश और कैशलेस दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध होंगी। इसका सीधा लाभ कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में उपचार करा रहे सभी रोगियों को मिलेगा। जिससे उनके इलाज का बोझ काफी हद तक कम हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें