कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग का आठवां स्थापना दिवस समारोह
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह के मुताबिक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर, तंबाकू और नशे से दूरी बनाकर कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। प्रो. सिंह शनिवार को कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग का आठवां स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे।
वाराणसी के होमी भाभा कैंसर सेंटर के निदेशक प्रो. सत्यजीत प्रधान ने कहा कि महिलाओं में होने वाले कैंसर के उपचार में गाइनेकोलॉजिकल ब्रैकीथेरेपी बेहद कारगर है। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग के कामों की सराहना की। इस मौके पर संस्थान की डीन डॉ. सबुही कुरैशी, सीएमएस डॉ. विजेंद्र, एमएस डॉ. वरुण विजय, कुलसचिव डॉ. आयुष लोहिया मौजूद रहे। आयोजन सचिव डॉ.प्रमोद कुमार गुप्ता और आयोजन सहसचिव डॉ. रुमिता सिंह ने सभी का स्वागत किया।
कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग का आठवां स्थापना दिवस समारोह
कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग का आठवां स्थापना दिवस समारोह