फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहर उफनाई, बिना बारिश के ही सड़क जलमग्न

विज्ञापन
नहर उफनाई, बिना बारिश के ही सड़क जलमग्न।
विज्ञापन
लखनऊ। बारिश न होने के बावजूद बुधवार को वीवीआईपी नहर अचानक उफना गई। नहर के ओवरफ्लो होने से वीवीआईपी रोड की करीब दो किलोमीटर सड़क जलमग्न हो गई। इससे पूरे दिन राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार वैश्य ने बताया कि बनवासा बंधे (हेडवर्क) से नहर में पानी छोड़ा जाता है। लगभग 300 किमी लंबी इस नहर में पानी का औसत बहाव बना रहता है। बुधवार को सड़क पर पानी का भराव अचानक बढ़ने लगा। जांच के लिए एक टीम भेजी गई। टीम ने पाया कि नहर में घास की मोटी चादर फैल गई है। साथ ही, लोग अपने घरों का कूड़ा भी इसी नहर में फेंकते हैं। इस कारण जगह-जगह नहर चोक हो गई थी। इसके बाद नहर में पानी का दबाव कम किया गया। सफाई कार्य भी कराया गया, जिससे अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें