फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ लक्ष्य-2019 में विशेषज्ञों ने दिए टिप्स, चुनौतियों को स्वीकार कर विजेता के रूप में उभरें

Sat, 29 Jun 2019 04:48 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनौतियों को स्वीकार कर आप विजेता बनकर उभर सकते हैं। अगर आप चुनौतियों से भागेेंगे तो कभी सफलता की सीढ़ी नहीं चढ़ सकेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने 12वीं पास करके कॅरिअर बनाने का प्रयास कर रहे युवाओं को यह संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रो. सिंह ने होटल क्लार्क अवध में दो दिवसीय ‘अमर उजाला’ लक्ष्य-2019 का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमएस के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी व अन्य अतिथि उपस्थित रहे। पहले दिन करीब पांच सौ युवाओं ने कॅरिअर संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं और लैपटॉप समेत कई आकर्षक पुरस्कार भी जीते।

प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि हर युवा को अपना लक्ष्य तथा उसकी स्थिति को जानना चाहिए। इसके साथ ही यह भी देखना चाहिए कि उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कितनी ऊर्जा चाहिए। अपनी ऊर्जा का आकलन करना भी जरूरी है।
विज्ञापन


बगैर इसके आप सफल घोषित नहीं हो सकते। डॉ. जगदीश गांधी ने कहा कि आपके मस्तिष्क में सब कुछ है। आप खुद को प्रेरित करें तथा शीर्ष पर पहुंचें। सेंट मेरी स्कूल के संस्थापक एससी शुक्ला ने कहा कि कर्म ही आपको सर्वश्रेष्ठ बना सकते हैं।

इसलिए कॅरिअर बनाने के लिए जितना प्रयास करना पड़े, अभी से शुरू करिए। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से एसकेडी, महात्मा गांधी, एसडीएसएन, विशाल कॉमर्स, महर्षि विद्या मंदिर, पॉयनियर मॉन्टेसरी और न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गुरु प्रणाम में इनका हुआ सम्मान

इस मौके पर गुरु प्रणाम के तहत शिक्षा जगत में सकारात्मक योगदान देने के लिए सीएमएस संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी, पॉयनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज से शर्मिला सिंह और उषा वाजपेयी, सेंट मेरी स्कूल के संस्थापक एससी शुक्ला, महर्षि ग्रुप के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव तथा विशाल क्लासेज के विशाल सक्सेना को सम्मानित किया गया।

बनाकर लाएं ड्रॉइंग और जीतें पुरस्कार
पहल डिजाइन की ओर से डिजाइनिंग में अच्छा करने वाले युवाओं के लिए पुरस्कार भी रखा गया है। इसके लिए युवाओं को अपनी ड्रॉइंग बनाकर लानी होगी। अच्छी प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

ये रहे प्रायोजक :
एमएम यूनिवर्सिटी, विद्याश्रम कोचिंग, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ध्येय आईएएस, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, जीएनआईओटी, सुभारती कॉलेज, एसआरएम यूनिवर्सिटी, रुबिक्स रोस्ट्रम, एसबीआई, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, ट्रिवाग, एजू-कॅरियर, जीएलए यूनिवर्सिटी, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, टीम सत्यम, स्किल डवलपमेंट, माइंडलर, बडी फॉर स्टडी, एव ओवरसीज, पहल डिजाइन, आईसीएसआई।

शिवांश, मानसी और ज्योतेंद्र ने जीता पुरस्कार
अमर उजाला की ओर से मेधावियों के लिए टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें पहले तीन स्थान पर रहने वाले मेधावियों को अमर उजाला की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए शिवांव गुप्ता, मानसी तिवारी और ज्योतेंद्र का चयन हुआ है। इनको शनिवार को अपना फोटो पहचान पत्र लेकर आना है। इसके बाद पुरस्कार दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

अंदर का डर दूर निकालें, मिलेगी सफलता

असिस्टेंट कमिश्नर आगरा व मोटिवेशनल स्पीकर श्याम सुंदर पाठक ने कहा कि आप अपने अंदर के डर को दूर भगाएं, सफलता जरूर मिलेगी। कोई लक्ष्य बड़ा या छोटा नहीं होता है। महत्वपूर्ण उसे पाने के लिए किया गया प्रयास व समर्पण है। अगर आपके अंदर लक्ष्य पाने का समर्पण है तो आप डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व अमिताभ बच्चन जैसे भी बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमेशा कुछ बड़ा सोचकर लक्ष्य बनाएं। उस लक्ष्य को पाने के लिए पूर्ण प्रयास करें। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, महात्मा बुद्ध आदि महापुरुषों का उदाहरण देते हुए कहा कि ईश्वर किसी न किसी माध्यम से संदेश देता है। जरूरत होती है कि हम उस संदेश को पहचानें। उन्होंने क्षमता व रुचि के अनुसार कॅरिअर चुनने की सलाह दी।

तेजी से बदल रहा कॅरिअर
कॅरिअर काउंसलर व बडी फोर स्टडी के दीपांक ने विद्यार्थियों से कहा कि कॅरिअर की संभावनाएं काफी तेजी से बदल रही हैं। अगले 10 साल में इसमें और बदलाव होगा। इसलिए आज की संभावनाओं के साथ भविष्य के लिए भी खुद को तैयार करें।

उन्होंने कहा कि आज लोगों को हंसाने वाला भी सप्ताह में दो-तीन दिन एक-दो घंटे काम करके लाखों रुपये कमाता है। इस तरह के विभिन्न क्षेत्र हैं, जहां आप अपनी रुचि के अनुसार काम कर सकते हैं। जब आप पढ़ाई शुरू करते हैं और जब तक कॅरिअर के लिए तैयार होते हैं, तब तक काफी अंतर हो जाता है।

ऐसे में आज की जरूरत के हिसाब से भी तैयारी करें। अपडेट चीजों की जानकारी रखें। युवाओं को कंफर्ट जोन से बाहर निकलना चाहिए। चुनौतियां स्वीकार करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें