कटऑफ जारी होने के बाद दाखिले की शुरुआत सुबह 9.30 बजे से हुई। बीते सालों की तरह इस बार सर्वर के धीमा चलने की परेशानी नहीं हुई। इस कारण विद्यार्थी अपना फॉर्म आसानी से निकाल कर कॉलेज पहुंचे। दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते साल की तरह दाखिलों को पूरी तरह से ऑनलाइन बनाया गया। इस प्रक्रिया के तहत कटऑफ जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपना फॉर्म निकालना था।
पहले दिन के दाखिलों की स्थिति:
कॉलेज सीटें दाखिले
हिंदू कॉलेज 820 310
रामजस कॉलेज 1781 280
हंसराज कॉलेज 1280 168
एसआरसीसी कॉलेज 687 275
राजधानी कॉलेज 1052 33
एआरएसडी 1298 52
नोट: एसआरसीसी में ईको ऑनर्स व बीकॉम ऑनर्स दो ही कोर्स हैं। इसमें ईको में 75 व बीकॉम ऑनर्स में 200 दाखिले हुए हैं।
डीयू में पहले दिन कॉलेजों में 2, 011 दाखिले
डीयू में पहले दिन ही सभी कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों कुल 2011 दाखिले मंजूर किए गए। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो राजीव गुप्ता के मुताबिक रात आठ बजे तक इतने दाखिले मंजूर हो गए। इस तरह से इन छात्रों ने फीस जमा कराकर अपना दाखिला पूरा कर लिया।
राजनीति शास्त्र की कटऑफ हाई रखी थी, लेकिन तब तभी दाखिले के लिए इतने विद्यार्थी पहुंच गए। इसी तरह कॉलेज में केमिस्ट्री ऑनर्स में 100 फीसदी वाले 7, इतिहास ऑनर्स में 4 और गणित में 100 अंक वाले 10 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। -डॉ. अंजू श्रीवास्तव, प्रिंसिपल, हिंदू कॉलेज
संभव है कि पहली कटऑफ के बाद उन्हें राजनीति शास्त्र ऑनर्स में दाखिला बंद करना पड़े। बीए प्रोग्राम में पहले दिन 50 और बीकॉम में 22 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया। इसमें से दो से तीन विद्यार्थी 100 फीसदी अंक वाले रहे।-डॉ. मनोज खन्ना, प्रिंसिपल, रामजस कॉलेज