फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इस विवि मे शुरू होगा योग और एनीमेशन कोर्स

Fri, 21 Apr 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में अगले सत्र से योग और एनीममेशन के कोर्स शुरू किए जाएंगे। विवि में जल्द ही ऑडियो विजुअल लैब की स्थापना भी की जाएगी।
विज्ञापन


यह जानकारी विवि के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने दी। इन पाठ्यक्रमों के आने के बाद विवि में पाठ्यक्रमों की संख्या 80 से बढ़कर 94 पहुंच जाएगी।
प्रो. दुबे ने बताया कि अगले सत्र से विवि में योग, एनीमेशन के कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

कॉमनवेल्थ एजूकेशन मीडिया सेंटर फॉर एशिया (सेमका) के सहयोग से विवि डिप्लोमा इन वेब टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट इन लिनेक्स एडमिनिस्ट्रेशन, वेबसाइट डिजाइनिंग, स्मार्ट सिटी मैनेजमेंट जैसे पाठ्यक्रमों का स्टडी मैटेरियल तैयार कर रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

स्टडी मैटेरियल तैयार होते ही होगी पढ़ाई

डेमो - फोटो : demo pic
स्टडी मैटेरियल तैयार होते ही विवि इनकी पढ़ाई शुरू कर देगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र का भवन बनवाने के लिए आवास विकास से जमीन की बात हो चुकी है।

शहीद पथ के निकट स्थित एक हजार वर्ग जमीन की रजिस्ट्री जल्द ही हो जाएगी। इसके बाद जल्द से जल्द इसका भवन बनवाया जा जाएगा। बाकी क्षेत्रीय केंद्रों के लिए भवन निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें