फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में शुरू होंगे तीन नए विभाग साथ ही इन विभागों में बढ़ सकती हैं पीजी की सीटें

Sat, 30 Jun 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
केजीएमयू में तीन नए विभाग खोलने की तैयारी है। साथ ही सात विभागों में पीजी की 106 सीटें भी बढ़ने की उम्मीद है। इस संबंध में विवि प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। जुलाई में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के निरीक्षण के बाद इन प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। 
विज्ञापन


केजीएमयू ने इस साल सुपर स्पेशलिटी पीजी (डीएम/एमसीएच) में कुल पांच सीटें हासिल की थीं। इसके साथ ही पीजी (एमडी/एमएस) में 53 सीटें बढ़वाने में कामयाबी पाई थी। इसके अलावा शासन की ओर से स्पोर्ट्स मेडिसिन और पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स विभाग भी खोलने में सफल रहा। इससे उत्साहित विवि प्रशासन ने नए सत्र वर्ष 2019-20 के लिए पीजी के तीन नए कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

इसमें ट्रॉमा सर्जरी में एमएस (ट्रामाटोलॉजी एंड सर्जरी), ट्रास्फ्यूजन मेडिसिन में एमडी ब्लड ट्रांस्फ्यूजन और स्पोर्ट्स मेडिसिन में एमडी स्पोर्ट्स मेडिसिन शामिल है। इसी तरह पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए ऑपथैलमोलॉजी एमएस की आठ से 18 सीट करने, रेडियोडायग्नोसिस एमडी की दो से आठ सीटें करने रेडियोथेरेपी एमडी की छह से आठ सीट करने, एनेस्थीसियोलॉजी एमडी की 21 से 41 सीट पीडियाट्रिक एमडी की नौ से 18 सीट और रेस्पिरेटरी मेडिसिन की पांच से 10 आर्थोपेडिक एमएस की छह से 14 सीट करने का प्रस्ताव भेजा है। विवि के रजिस्ट्रार राजेश कुमार राय का कहना है कि प्रस्ताव के मुताबिक विवि में सभी मानक पूरे कर लिए गए हैं। एमसीआई के निरीक्षण के बाद इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें