फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक के छात्रों को भी अब मिलेंगे ऑनलाइन सर्टिफिकेट, नहीं लगाने होंगे चक्कर

Sat, 15 Sep 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेजों की तरह सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्रों को भी प्रमाणपत्र पाने के लिए अब न तो बाबुओं का चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही तय शुल्क से अधिक धनराशि ही खर्च करनी पड़ेगी। छात्रों को इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने 11 सेवाओं को जनहित गांरटी अधिनियम में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन


सरकार ने इन सेवाओं को ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में शामिल करने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया है। लिहाजा अब सभी तरह के प्रमाण पत्र ई-डिस्ट्रिक पोर्टल व जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन मिलेंगे। छात्रों के अलावा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन और जीपीएफ आदि से संबंधित आवेदनों का निस्तारण भी ऑनलाइन होगा।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन करने और उसके जरिये प्रमाण लेने पर तो कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। पर, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र, जनसुविधा केंद्र व ई-सुविधा केंद्रों से प्रमाणपत्र लेने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित यूजर चार्ज देना होगा। छात्रों से जुड़ी सेवाओं को जनहित गारंटी के दायरे में लाकर ऑनलाइन करने से उन्हें काफी किफायत में सेवाएं मिलेंगी और उनका आर्थिक शोषण भी रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिये होंगे ये प्रमुख काम 

फाइल फोटो
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिये होंगे ये प्रमुख काम 
- छात्रों को स्थानांतरण व प्रवजन प्रमाणपत्र वितरण 
- कॉशन मनी को वापस करने की कार्यवाही
- चरित्र व प्रॉविजनल प्रमाण पत्र का वितरण
- उत्तीर्ण छात्रों को डिप्लोमा का प्रमाणपत्र जारी करना
- छात्रों के अंकपत्र का वितरण व उसमें हुई गलतियों को सही करना
- बैक पेपर परीक्षा व स्क्रूटनी के परिणाम की घोषणा
- अनुदानित पॉलीटेक्निक के रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन संबंधी आवेदनों का निस्तारण
- भविष्य  निधि के अंतिम भुगतान से संबंधित प्रमाणपत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें