फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसलिगः पहले दिन शामिल हुए कितने स्टूडेंट्स, जानें

Wed, 07 Jun 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी  के  बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग की शुरुआत मंगलवार से हो गई। पहले दिन 6500 तक की रेंक वाले अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए बुलाया गया। इनमें से 4,854 अभ्यर्थियों ने अपने डॉक्यूमेंट सत्यापित कराए।
विज्ञापन


इस तरह सत्यापन प्रक्रिया में करीब 75 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। बीएड काउंसलिंग सुबह साढे़ आठ बजे से शुरू होनी थी, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते सुबह 10 बजे काउंसलिंग प्रक्रिया सामान्य हुई। काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल पर पासवर्ड भी मिल गया।

इसकी सहायता से वे सीट के लिए अपने विकल्प भर सकेेंगे। बीते सालों में पासवर्ड न आने की समस्या को देखते हुए इस साल एनआईसी ने अभ्यर्थियों को खुद फोन करके पासवर्ड मिलने की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


वेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि प्रदेश के 1736  डिग्री कॉलेजों में बीएड दाखिले की काउंसलिंग के लिए 16 जिलों में 33 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग लेटर में दिए गए केंद्र पर जाकर अपने प्रमाणपत्र सत्यापित कराने हैं। फिर, मोबाइल पर मैसेज से मिले पासवर्ड से ऑनलाइन चॉयस लॉक करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें