फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी की सेकेंड काउंसलिंग की डेट जारी, यहां देखें

Tue, 10 Jul 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
नीट यूजी की सेकंड काउंसलिंग के लिए 13 से 15 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण किए जा सकेंगे। 12 जुलाई तक पहली काउंसलिंग से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद मेडिकल कॉलेजों की रिक्त सीटों की स्थिति भी पता चलेगी।
विज्ञापन


13 जुलाई को ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही सेकेंड राउंड की काउसंलिंग शुरू होगी। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के अनुसार मेरिट सूची 16 जुलाई को जारी की जाएगी। नए पंजीकृत अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन और सिक्योरिटी धनराशि 17 से 20 जुलाई की शाम पांच बजे तक जमा होगी।

24-25 जुलाई ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग, 26-27 जुलाई को काउंसलिंग के परिणामों की घोषणा होगी। 27 जुलाई से 02 अगस्त तक अभ्यर्थी आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया 27 जुलाई से 03 अगस्त तक चलेगी। मॉपअप राउंड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 जुलाई से शुरू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें