फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह में होंगी 9वीं और 11वीं की अनुपूरक परीक्षाएं

Tue, 10 Jul 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में सितंबर माह में 9वीं और जमा एक के विद्यार्थियों की अनुपूरक परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्र जारी करेगा। इसलिए स्कूल शिक्षा बोर्ड को संबंधित स्कूलों को प्रश्नपत्रों की विषय के अनुसार मांग भेजनी होगी।

विज्ञापन


मांग के साथ स्कूलों को 20 रुपये प्रति छात्र शुल्क भी भेजना होगा। इसके लिए स्कूलों को शिक्षा बोर्ड सचिव के नाम डिमांड ड्राफ्ट बनाकर भेजना होगा। स्कूल 31 जुलाई तक प्रश्नपत्रों की मांग शिक्षा बोर्ड को भेज सकते हैं।

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि निर्धारित तिथि तक प्रश्नपत्र मांग और शुल्क बोर्ड कार्यालय को प्राप्त नहीं होता है तो प्रश्न पत्रों की कमी के लिए संबंधित स्कूल जिम्मेवार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें