फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू में 150 सीटों के लिए होगी दूसरी स्पॉट काउंसलिंग

Sun, 12 Aug 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों की बीटेक व एमसीए की सीटें भरने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) 13 अगस्त को एक और कवायद करेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय जानकीपुरम विस्तार स्थित परिसर में दूसरी स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन करेगा। इसमें संस्थानों की लगभग 150 सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। हालांकि, कई कॉलेजों से खाली सीटों की सूचना आनी अभी बाकी है।

विश्वविद्यालय ने पहले राउंड की स्पॉट काउंसलिंग के बाद कॉलेजों को 11 अगस्त की शाम तक सीटों की इंटरनल स्लाइडिंग करके खाली सीटों की सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा था। मगर, देर शाम तक आईईटी, बीआईईटी, केएनआईटी समेत कुछ राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों ने खाली सीटों की सूचनाएं विश्वविद्यालय को नहीं भेजी। अब रविवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की सूची जारी करेगा।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे राउंड के लिए लगभग 150 विद्यार्थियों ने ही रजिस्ट्रेशन कराकर शुल्क जमा किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले राउंड में जिन विद्यार्थियों को सीट नहीं आवंटित हुई है, उन्हें भी एसएमएस के जरिये स्पॉट राउंड में शामिल होने के लिए सूचित किया है।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपीटीटीआई में 22, यूपीआईडी में 21, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में 26, मैनपुरी में 14, कन्नौज में 16, बांदा में 1, आजमगढ़ में 15, एआईटीएस में 18 और बीआईईटी में एमबीए की 11 सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें