फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पीजी डेंटल सीटों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी

Sun, 11 Mar 2018 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों की सीटों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 50 फीसदी स्टेट और 50 फीसदी मैनेजमेंट की पीजी (एमडीएस) सीटों का कोटा भरने के लिए अप्रैल और मई माह में निजी व सरकारी कॉलेजों में काउंसलिंग आयोजित होगी। 

विज्ञापन


शेडयूल और पात्रता शर्तों सबंधी जानकारी सहित प्रोस्पेक्टस जारी किया गया है। विभाग की वेबसाइट पर भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। नीट-एमडीएस-2018 स्टेट मेरिट के आधार पर यह काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। 

जिसे काउंसलिंग कमेटी के सदस्य सचिव व प्रधानाचार्य राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला तैयार करेंगे। काउंसलिंग की इस प्रक्रिया के लिए तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक बारह मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


जिसके लिए पात्र अभ्यर्थी www.hpgdcshimla.org या www.hp.gov.in/hpdmer से आवेदन फार्म और पात्रता संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवेदन फार्म जमा करवाने के लिए 24 मार्च अंतिम तिथि तय की गई है।

जिसमें अभ्यर्थी को आवेदन फार्म के साथ तय फीस भी जमा करवानी होगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 1500 जबकि आरक्षित वर्ग े लिये एक हजार रुपये का ड्राफ्ट आवेदन फार्म के साथ प्रधानाचार्य गर्वनमेंट डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला के नाम से ड्राफ्ट बनवाकर जमा करवाना होगा।

विज्ञापन

इन सर्विस आवेदकों को देना होगा सर्विस कम नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट

पीजी(एमडीएस) की काउंसलिंग में सीधे प्रवेश और इन सर्विस स्टेट कोटा की सीट के लिए नीट-एमडीएस-2018 पास होने के साथ काउंसलिंग प्रोस्पेक्टस में दी गई सभी शर्तों को पूरा करता हो।

सेवारत एमओ डेंटल उम्मीदवार रेग्यूलर/अनुबंध /आरकेएस को सर्विस व संक्षम अधिकारी से एनओसी आवेदन के साथ जमा करवाना होगा। प्रदेश के निजी कॉलेजों में ही 50 फीसदी मैनेजमेंट कोटा की सीटें भरीं जाएंगी।

जिसे नीट-एमडीएस-2018 पास में से मेरिट आधार पर भरा जाएगा। इस कोटे के लिए मूल हिमाचली बीडीएस डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए कोई शर्त लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें