फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में पीजी की बची सीटों के लिए होगी पूल काउंसलिंग

Fri, 13 Jul 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी के पीजी पाठ्यक्रमों में बची सीटों पर दाखिले के लिए पूल काउंसलिंग होगी। एमएससी के सेल्फ फाइनेंस के साथ ही एमए के कई पाठ्यक्रमों की सीटें खाली रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने पूल काउंसलिंग का फैसला लिया है।

 

विवि में एमएससी के फॉर्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, रिन्यूबल एनर्जी, प्लांट साइंस और इंवाययरमेंटल साइंस जैसे सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीट नहीं भर पाई हैं।इसके अलावा हर साल के अनुभव को देखते हुए एमए के कई पाठ्यक्रमों की सीटें नहीं भर पाती हैं।

विज्ञापन

 

ऐसे में इनमें दाखिले के लिए पूल कांउसलिंग होगी। इनके लिए अलग से तारीख घोषित की जाएगी। माना जा रहा है कि पूल काउंसलिंग 16 जुलाई के बाद होगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें