फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विश्वविद्यालय रिजल्टः एचएम में अंशुल, एमबीए में ईशान सूद प्रथम

Fri, 13 Jul 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2018-19 के घोषित परीक्षा परिणाम में होटल मैनेजमेंट दूसरे सेमेस्टर में अंशुल ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है। मुनीष ने दूसरा और अभिनंदन ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


राजकीय राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के बिजनेस स्कूल के प्राचार्य एवं निदेशक डॉ. डीपी तिवारी ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि एमबीए के चौथे सेमेस्टर के परिणाम में ईशान सूद पहले और कोमल ठाकुर दूसरे स्थान पर रही हैं।

 उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में 2015 में शुरू हुए एमबीए विभाग ने तीन सालों में ही उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में नाम चमकाया है। उन्होंने इसके लिए विद्यार्थियों, स्टाफ और अभिभावकों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें