डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में समूह ग और घ की भर्तियों में अब साक्षात्कार नहीं होगा। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में लिखित परीक्षा के जरिए स्क्रीनिंग की जाएगी।
यह निर्णय शुक्रवार को विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में हुआ। कुलपति प्रो. निशीथ राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की मदद के लिए ‘विवेकाधीन कोष’ बनाने को भी मंजूरी मिली।
कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 19 सितंबर को मनाने जाने पर भी मुहर लगी। इस वर्ष विश्वविद्यालय अपना आठवां स्थापना दिवस मनाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह का नाम पूर्व प्रधानमंत्री ‘अटल प्रेक्षागृह’ के नाम से करने पर भी सहमति बनी।