फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की इस यूनिवर्सिटी ने बदली व्यवस्था, 15 के बजाय 20 अंकों का होगा मिड सेमेस्टर टेस्ट

Mon, 29 Oct 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का मिड सेमेस्टर टेस्ट अब 15 के बजाय 20 अंकों का होगा। साथ ही 75 फीसदी से अधिक उपस्थिति पर विद्यार्थियों को मिलने वाला पांच अंकों तक का वेटेज भी खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह नंबर अब मिड सेमेस्टर टेस्ट में जोड़ दिया गया है। विवि की सेमेस्टर परीक्षा 100 अंकों की होती है। इसमें मिड सेमेस्टर टेस्ट 15, असाइनमेंट प्रजेंटेशन 10, अंतिम सेमेस्टर परीक्षा 70 और पांच अंक क्लास में उपस्थिति पर तय होते थे।

इसमें 75 फीसदी उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को एक, 80 फीसदी वालों को दो, 85 फीसदी वालों को तीन, 90 वालों को चार और इससे अधिक वालों को पांच अंक भारांक (वेटेज) के रूप में दिया जाता था। ऐसा विद्यार्थियों की क्लास में उपस्थिति बढ़ाने के लिए किया गया था। मगर अब विवि प्रशासन ने इसमें बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर में चार बहुविकल्पीय प्रश्न

- फोटो : डेमो
इसके पांच अंकों को मिड सेमेस्टर टेस्ट में जोड़ दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस सत्र में प्रवेशित विद्यार्थियों का मिड सेमेस्टर टेस्ट अधिकतम 20 अंकों का होगा। सत्र 2018-19 से पहले के शैक्षिक सत्रों के पाठ्यक्रमों का मिड सेमेस्टर टेस्ट पूर्व की भांति ही होगा।

विद्यार्थियों को एक और राहत देते हुए विवि प्रशासन ने मिड सेमेस्टर टेस्ट में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अब तक खंड अ में चार लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते थे। अब इनके स्थान पर चार बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को निर्धारित समय में पेपर हल करने में आसानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें