फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow University: पीजी व यूजी के विभिन्न कोर्सों के सेकंड सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी

Wed, 07 Sep 2022 10:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में एमए सोशियोलॉजी सहित पीजी व यूजी के विभिन्न कोर्सों के सेकंड सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नीचे देखें विस्तृत खबर: 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को भी पीजी व यूजी के विभिन्न कोर्सों के सेकंड सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इसके अनुसार, एमए सोशियोलॉजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 26 सितंबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। वहीं एमए वेस्टर्न हिस्ट्री दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 22 सितंबर तक, एमए कंपोजिट हिस्ट्री दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 19 से 22 सितंबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।

विज्ञापन


एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स दूसरे सेमेस्टर सीबीसीएस की परीक्षाएं 12 से 23 सितंबर तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी। एमए हिंदी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 27 सितंबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कराई जाएंगी। बीएड न्यू कोर्स दूसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेर, इंप्रूवमेंट व छूटे हुए छात्रों की) परीक्षाएं 14 से 26 सितंबर तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी।

एमए इंग्लिश दूसरे सेमेस्टर सीबीसीएस की परीक्षाएं 12 से 24 सितंबर तक, एमए इंग्लिश दूसरे सेमेस्टर ओल्ड कोर्स की परीक्षाएं 12 से 19 सितंबर तक, एमए फ्रेंच दूसरे सेमेस्टर सीबीसीएस की परीक्षाएं 12 से 24 सितंबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हाेंगी।
विज्ञापन


एलएलबी परीक्षाएं 16 केंद्रों पर
लविवि व सहयुक्त महाविद्यालयों की एलएलबी तीन वर्षीय व पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं लखनऊ समेत पांच जिलों में 16 केंद्रों पर होंगी। विवि प्रशासन ने मंगलवार को परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की। परीक्षाएं 18 सितंबर से हैं जिनका विस्तृत कार्यक्रम पूर्व में जारी किया जा चुका है। वहीं बीसीए-बीबीए की 10 सितंबर से प्रस्तावित परीक्षाएं 17 सेंटरों पर होंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें