फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू शुरू करेगा शिकायत निवारण पोर्टल, एक विशेष सेल करेगी निगरानी

Fri, 08 Sep 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स का किसी भी शिकायत या समस्याओं के लिए एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्टूडेंट विवि की वेबसाइट पर जाकर सीधे अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकेंगे।

विवि के मुख्य पदाधिकारी के साथ ही एक विशेष सेल इस पर निगरानी करेगा। ऑनलाइन शिकायतें देखकर उनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारी को भेजा जाएगा।

विवि में आए दिन स्टूडेंट्स शिकायत दर्ज कराने के लिए  विभागाध्यक्ष, डीन ऑफिस, परीक्षा नियंत्रक, प्रॉक्टर कार्यालय और कुलपति कार्यालय में भटकते रहते हैं।

कई अधिकारी से नहीं मिल पाने पर उनकी शिकायत जिम्मेदार व्यक्ति  के कान तक पहुंचती ही नहीं है। ऐसे में उनका समाधान भी नहीं हो पाता है। इसलिए अब नए शिकायत दर्ज कराने के लिए नए पोर्टल की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन


यह पोर्टल विवि की वेबसाइट से लिंक होगा। स्टूडेंट इसकी सहायता से घर बैठे अपनी बात विवि के सभी शीर्ष अधिकारियों के सामने रख सकेगा। ऑनलाइन सिस्टम होने की वजह से उसकी मॉनिटरिंग भी आसान होगी।
विज्ञापन


किस शिकायत पर क्या एक्शन हुआ, इसका ब्यौरा भी उस शिकायत के साथ दर्ज करना होगा। यह रिकॉर्ड भविष्य के लिए भी सुरक्षित रहेगा। कुलपति प्रो.एसपी सिंह ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिया है। जल्द ही यह सिस्टम काम करने लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें