फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : जम्मू-कश्मीर के बदले हालात की पढ़ाई करेंगे छात्र

Wed, 31 Mar 2021 01:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन के बीए फाइनल ईयर के छात्र जम्मू-कश्मीर के बदले हालात की पढ़ाई करेंगे। विभाग ने अप्रैल से शुरू हो रहे नए सेमेस्टर के लिए अपने पाठ्यक्रम को अपग्रेड किया है, जिसमें अन्य चीजों के साथ-साथ बीए छठे सेमेस्टर में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ा एक पेपर भी शामिल किया गया है। इसमें जम्मू-कश्मीर कब बना, उसके बाद क्या-क्या हुआ? विभाग के समन्वयक डॉ. ओपी शुक्ला ने बताया कि नए सेमेस्टर के लिए पाठ्यक्रम को अपग्रेड किया गया है। इसे 100-100 नंबर के एक पेपर के रूप में पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीए के पहले सेमेस्टर में आधुनिक युद्ध कला, एबीसी वेपन वॉर फेयर (एटॉमिक, बायोलॉजिकल, केमिकल) के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। तीसरे सेमेस्टर में राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौती व खतरे, आंतरिक व बाह्य परिप्रेक्ष्य और गुट निरपेक्ष आंदोलन को शामिल किया गया है। इसी क्रम में चौथे सेमेस्टर में महात्मा गांधी व नेहरू के शांति पर उनके विचार। पांचवें में भारत के उच्च रक्षा तंत्र, नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल आदि को शामिल किया गया है।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि इसी क्रम में पीजी पहले के दूसरे सेमेस्टर में इंटरनेशनल रिलेशन एंड कॉन्फ्लिक्ट रिजोल्यूशन, ह्यूमन राइट्स एंड इंटरनेशनल, डिजास्टर मैनेजमेंट, इंसर्जेंसी एंड टेरेरिज्म (पूर्वोत्तर राज्यों में प्रभाव) को शामिल किया गया है। साथ ही अभी तक एनसीसी एक यूनिट के रूप में पढ़ाई जाती थी, जिसे पूरी तरह पेपर के रूप में जोड़ा गया है। इसमें एनसीसी के इतिहास, उपयोगिता, संगठन आदि को जोड़ा गया है।
विज्ञापन


पड़ोसी देशों से संबंध भी बताएंगे
डॉ. शुक्ला ने बताया कि पीजी तीसरे सेमेस्टर में निशस्त्रीकरण, चीन, पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से संबंध व समन्वय के बारे में जानकारी देंगे। वहीं, चौथे सेमेस्टर में साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन मॉडर्न वॉर फियर को भी शामिल किया गया है। बदलते दौर में यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम अपने विद्यार्थियों को अत्याधुनिक बदलाव की जानकारी दें ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें