लखनऊ विश्वविद्यालय अगले सप्ताह से मैनेजमेंट कंसल्टेंसी क्लीनिक की शुरुआत करने जा रहा है। इसमें विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की टीम और छात्र मिलकर समाधान देगी। इसके लिए 500 रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण कराया जा सकेगा।
कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विधि, रसायन विज्ञान जैसे सभी विभाग के विद्यार्थी इससे जुड़ सकेंगे। निजी, सरकारी और एनजीओ कोई भी संस्था इसमें पंजीकरण करा सकता है। उसके आधार पर सलाह दी जाएगी। इसके बाद अगर संस्थान कहते हैं तो उनके लिए अलग से उनकी समस्या पर स्टडी भी कराई जाएगी। कंसल्टेंसी की फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है।